सिंदरी विधायक कोर्ट में हाजिर हुए, जमानत मिल गयी

AJ डेस्क: 21 मई को सीओ वंदना कुमारी की लिखित शिकायत पर धनबाद के बरवाअड्डा थाने में दर्ज हुए लॉकडाउन उल्लंघन मामले में सिंदरी से भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो ने बुधवार को रवि नारायण की कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद मामले की सुवाई के बाद रवि नारायण की कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया।

 

 

आपको बता दें कि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो बिना सरकारी अनुमति के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के तिलैया में एक ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। गाजे बाजे के साथ विधायक ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसी मामले में बरवाअड्डा थाने में उनपर सीओ के लिखित शिकायत पर लॉक डाउन उलंघन का एफआईआर दर्ज किया गया था।

 

 

इस दौरान विधायक इंद्रजीत महतो ने बताया कि एक षड्यंत्र के तहत उनपर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन उन्हें कानून एयर न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास था। जिसकी आज जीत हुई है।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »