सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में करण जौहर, सलमान खान समेत 8 पर ब‍िहार में केस दर्ज

AJ डेस्क: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून के मुंबई के अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। इस खबर पर सभी स्‍तब्‍ध रह गए क्‍योंक‍ि सुशांत सिंह राजपूत की प‍िछली फ‍िल्‍म छ‍िछोरे को बॉक्‍स ऑफ‍िस पर शानदार र‍िस्‍पॉन्‍स म‍िला था। अब उनके सुसाइड केस में सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर समेत 8 लोगों पर ब‍िहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में IPC की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहम मुकदमा दर्ज क‍िया गया है। ये मुकदमा वकील सुधीर कुमार ओझा ने दर्ज कराया है।

 

 

दरअसल बताया जा रहा है क‍ि सुशांत सिंह राजपूत प‍िछले कुछ समय से ड‍िप्रेशन से जूझ रहे थे ज‍िसकी वजह थी उनके पास फ‍िल्‍में न होना। कांग्रेस नेता संजय न‍िरुपम ने कुछ समय पहले ट्वीट क‍िया था क‍ि साज‍िश के तहत सुशांत सिंह राजपूत को प‍िछले 6 महीनों में कई फ‍िल्‍मों से बाहर कर द‍िया गया ज‍िससे वह बुरी तरह टूट गए थे।

 

 

बताया जा रहा था क‍ि एक बड़े प्रोड्यूसर से झगड़े के बाद गुटबाजी करके सुशांत सिंह राजपूत को कई प्रोजेक्‍ट से बाहर कर द‍िया गया। वहीं सोशल मीड‍िया पर कई लोग कह रहे हैं क‍ि करण जौहर, सलमान खान, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, टी-सीरीज के प्रोडक्‍शन हाउस ने सुशांत सिंह राजपूत को बैन कर द‍िया और उनके सामने अब अब वेब सीरीज या टीवी शो करने का ही व‍िकल्‍प बचा था।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »