झरिया में माँ और आठ वर्ष की बेटी ने की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी

AJ डेस्क: धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर 3 नंबर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहाँ एक मां और बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। घटना की सूचना मिलते हैं झरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि मंजूर अंसारी जो बनियाहिर हनुमानगढ़ी के निकट ही चार पहिया वाहन में वायरिंग का कार्य करते थे, उनकी लगभग 40 वर्षीय पत्नी तमन्ना परवीन एवं लगभग 8 वर्षीय बेटी मुस्कान ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

 

 

जैसे ही घटना की सूचना स्थानीय लोगों को मिली जंगल में लगी आग की तरह यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थानीय लोग एवं परिजन घटना से स्तब्ध हैं। हालांकि मां और बेटी ने किस कारण और किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाया है इसका पता फिलहाल नही चल सका है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

 

 

मामले को लेकर मृतक तमन्ना परवीन के पति मंजूर अंसारी का कहना है कि वह आज सुबह लगभग 9 बजे घर से दुकान के लिए निकले थे। उस समय घर पर सब कुछ ठीक था। अचानक इस घटना की जानकारी पर वह काफी सदमे में है। वहीं मौके पर पहुंची झरिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »