विहिप ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका,शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चीन की चाल के खिलाफ आज पूरे देश मे आक्रोश है। जिसकी आंच आज देश की कोयला राजधानी धनबाद में भी देखने को मिला। झरिया स्थित बजरंग दल कार्यालय के समीप विहिप के जिला मंत्री और कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति चिनपिंग का पुतला फूंका और चीनी समान के बहिष्कार का शपथ लिया।

इस दौरान पूर्वी लद्दाख के गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ मंगलवार रात हुई झड़प में भारत के शहीद हुए सभी 20 जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इन मौके पर कार्यालय के ही समीप करीब 1 हजार लोगों को भोजन भी कराया गया। साथ ही झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 5 सौ घरों में सुखा राशन भी बांटा गया। इस दौरान भारतीय शेर सेना की तरफ से कोरोना योद्धा के रूप में विहिप के जिला मंत्री रमेश पांडे को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »