पत्नी “लॉक डाउन” में मायके में फंस गई, इधर पति ने रचा ली दूसरी शादी

AJ डेस्क: लॉकडाउन के कारण गिरिडीह स्थित मायके में पत्नी फंस गई तो नावाडीह के ऊपरघाट मुंगो-रंगामाटी का रहने वाले पति ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली। जब इसकी जानकारी हुई तो पहली पत्नी व उसके परिजनों ने हंगामा किया। मामला थाने पहुंचा। इसके बाद ऊपरघाट में पंचायत बैठी। जिसमें तय हुआ कि दोनों पत्नियां पति के साथ ही रहेंगी। पहली पत्नी के लिए जायदाद में हिस्सेदारी और चार माह की बच्ची की परवरिश के लिए जिम्मेदारियां भी तय की गईं। लॉकडाउन लगने से पहले वीरेंद्र महतो की पत्नी गुड़िया देवी अपनी मां के निधन पर गिरिडीह जिले के के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाटांड़ मायके गयी हुई थी। इसके बाद लॉकडाउन लग गया और वह वहीं पर फंस गई।

 

 

धनबाद की रहनेवाली गर्लफ्रेंड से रचाई शादी-

वीरेंद्र महतो ने बताया कि वह पत्नी के लॉकडाउन में फंसने से घर नहीं आने के कारण काफी नाराज था। आवेश में
14 जून को वह धनबाद पहुंचा और तोपचांची के कुडामो की अंजिता से वहीं मंदिर में शादी कर लिया।

 

 

गर्लफ्रेंड को लेकर घर में होता था झगड़ा-

पत्नी गुड़िया देवी ने कहा कि लॉकडाउन में मायके में फंसे रहने के कारण पति ने इसका लाभ उठाया व गर्लफ्रेंड से शादी कर ली। गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों पति-पत्नी में काफी झगड़ा भी हुआ करता था।

 

 

पहली पत्नी को हर माह मिलेगा तीन हजार-

पति वीरेंद्र महतो के गर्लफ्रेंड से शादी करने की सूचना पाकर पहली पत्नी ससुराल आ धमकी। इसके बाद मामला पेंक-नारायणपुर थाना भी पहुंचा। बाद में पंचायती भी हुई। इसके तहत पहली पत्नी गुड़िया देवी के नाम पर चल-अचल संपत्ति का 50 फीसदी, हर महीने 3 हजार और 4 माह की बेटी के नाम पर बैंक में 3 लाख राशि जमा किया जायेगा।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »