सूर्य ग्रहण: रिंग ऑफ़ फायर की तरह नजर आएगा सूरज
AJ डेस्क: साल 2020 का सूर्यग्रहण 21 जून को देखने को मिलने वाला है और यह भारत में भी दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण के दौरान सूरज पूरी तरह से ढका नजर आएगा और आसमान में एक आग के छल्ले (रिंग ऑफ फायर) की तरह नजर आएगा, जिसे वार्षिक सूर्य ग्रहण का नाम भी दिया जा रहा है।। भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:20 से शुरू होकर 01:49 बजे तक रहेगा और इसके लिए सूतक काल 20 जून की रात 9:16 बजे से शुरू हो जाएगा। भारतीय संस्कृति में ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। यहां जानिए 21 जून को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
-अगर ज्योतिष और प्रचीन मान्यताओं की बात करें तो ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना, खाना पकाना, और सजना-संवरने से परहेज करना चाहिए।
-ग्रहण लगने दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से भी बचना चाहिए और खासकर ग्रहण को देखना तो बिल्कुल भी नहीं चाहिए। वैसे नंगी आंखों से किसी को भी ग्रहण न देखने की सलाह दी जाती है।
-ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिला को तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करने की सलाह भी आध्यात्म में दी जाती है।
-गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान सब्जी काटना, कपड़े सीने आदि से बचना चाहिए। मान्यता के अनुसार इससे बच्चे में शारीरिक दोष हो सकते हैं।
-ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिलाओं स्नान जरूर कर लेना चाहिए, ऐसा कहते हैं वरना उसके शिशु को त्वचा संबधी रोग लग सकते हैं।
क्या होता है वार्षिक सूर्यग्रहण-
वार्षिक सूर्य ग्रहण यह शानदार खगोलीय घटना होती है जो तब घटती है जब चंद्रमा पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी पर होता है। इस दौरान सूरज उन क्षेत्रों में आग की अंगूठी की तरह दिखाई देता है जिन्हें चंद्रमा ढक लेता है। 21 जून, 2020 को ऐसा ही सूर्यग्रहण होगा।
कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
21 जून 2020 को होने वाला वार्षिक सूर्य ग्रहण उत्तरी भारत, चीन और दक्षिण पाकिस्तान के अलावा कांगो, मध्य अफ्रीकी गणराज्य और इथियोपिया सहित अफ्रीका के कुछ हिस्सों से देखा जाएगा।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
