मुख्यमंत्री का कड़ा तेवर: एक BDO की सेवा बर्खास्तगी तो दूसरे के वेतन पर रोक का आदेश

AJ डेस्क: झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कड़ा तेवर अपनाते हुए एक प्रखंड विकास पदाधिकारी की सेवा बर्खास्त करने तो दूसरे का दो महीने का वेतन रोकने का फरमान जारी किया है।

 

 

रांची जिला के बुंडू प्रखंड के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी ललन कुमार जो फ़िलहाल निलंबित थे, उनकी सेवा बर्खास्त किये जाने का आदेश आज मुख्यमंत्री ने दिया है। उक्त अधिकारी पर मनरेगा अधिनियम के विपरीत बगैर मापी प्राप्त किए मास्टर रोल का सत्यापन किये और बगैर योजना स्थल का निरीक्षण किए कुल 23 योजनाओं में 47 लाख रु का अग्रिम भुगतान करने सहित अन्य आरोप हैं।

 

 

वहीं दूसरी ओर हजारीबाग जिला के कटकमदाग प्रखंड की तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री प्रीति सिन्हा के खिलाफ दो वेतन वृद्धि पर रोक का दंड यथावत रखने के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति दे दी है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »