बीरेन्द्र चौबे बने झारखण्ड प्रदेश इंटक का महामंत्री, बोकारो यूथ इंटक ने दी बधाई

AJ डेस्क: मजदूर संगठन इंटक के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के निधन के बाद मजदूर संगठन में रिक्त पड़े पदों को भरने का काम शुरू हो चुका है। इसी क्रमसंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी के निर्देश पर 1 साल के लिए अंतरिम कमेटी गठित करते हुए राष्ट्रीय इंटक के सचिव व बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के महामंत्री वीरेंद्र चौबे को झारखंड प्रदेश इंटक का महामंत्री और राजेश्वर पांडे को झारखंड प्रदेश इंटक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

 

 

इस मौके पर बोकारो जिला यूथ इंटक कमेटी ने इन्हें बधाई दिया है। इस दौरान यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव कुमार रवि ने कहा कि बोकारो जो राजेन्द्र बाबू के निधन के बाद मायूसी में डूब गया था वह प्रदेश संगठन के महामंत्री वीरेंद्र चौबे के आने के बाद एक बार पुनः मजबूती से वापसी करने जा रहा है। साथ ही स्टील सेक्टर में भी इंटक अब और तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूथ इंटक को एक कर्मठ मजदूर हित में काम करने वाले श्री चौबे जी मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी प्राप्त होता रहेगा।

 

 

इस मौके पर यूथ इंटक बोकारो के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार, सचिव पंकज कुमार, उपाध्यक्ष नितेश कुमार, रॉकी कुमार, अभिनय कुमार सिंह, चोलेश्वर महतो, अनंत लाल आदि मौजूद रहे।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »