बच्चा पर पिस्टल तान सभी को बनाया बंधक फिर 11 लाख की सम्पति लूट चलते बने डकैत

AJ डेस्क: गुरुवार की देर रात धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह में रिटायर टाटा कर्मी उमेश मंडल के यहां दर्जनभर डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों ने 6 साल के बच्चे को पिस्टल की नोक पर रखकर सभी सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना लिया। डकैतों ने 50 हजार नगदी, जेवरात समेत लगभग 11 लाख की सम्पति लूट लिया।

 

 

जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात लगभग 12 बजे डकैतों ने घर के सभी तीन दरवाजों का ताला तोड़कर धावा बोला एवं घर के बच्चे को पिस्टल की नोक पर अपने कब्जे में लेकर सभी सदस्यों को एक रूम में ताला बंद कर दिया। घटना की जानकारी अहले सुबह टुंडी पुलिस को दी गई।

 

 

मौके पर धनबाद ग्रामीण एसपी अमित रेनू, टुंडी एसडीपीओ हिमांशु चंद्र मांझी एवं टुंडी थाना प्रभारी शारदा रंजन प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि रिटायर्ड टाटा कर्मी 2 वर्ष पूर्व अपनी सेवा से रिटायर हुए थे और उसके बाद से अपने गांव में हीं रहने लगे और एक हार्डवेयर की दुकान चलाते थे।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »