पूर्व DGP डी के पांडे उनकी पत्नी और पुत्र पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

AJ डेस्क: झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय, उनकी पत्नी डा. पूनम पांडेय व बेटे शुभांकन के खिलाफ रांची के महिला थाने में दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज हो गया है। शुभांकन की पत्नी रेखा मिश्रा ने दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए कानून सम्मत कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

 

 

दर्ज प्राथमिकी में पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की बहू रेखा मिश्रा ने बताया है कि तीन साल पहले उनकी शादी शुभांकन से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति, सास व ससुर ताना देने लगे। रेखा को मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था, जिसका वह विरोध करती थी। प्रताडऩा जब हद से ज्यादा हो गई तो रेखा अपने मायके आ गई। वह मायके में ही रह रही थी। उसने शनिवार को महिला थाने पहुंचकर ससुर, सास व पति को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

 

 

बात दें कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद डीजीपी के पद पर अगर सबसे लंबा किसी का कार्यकाल रहा तो वह पूर्व डीजीपी डीके पांडेय का था। उन्होंने अपने कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी। इसके लिए उन्होंने शक्ति एप को प्रचारित किया, महिला कमांडो की तैनाती की, शक्ति मोबाइल की शुरूआत की। पुलिस की नौकरी में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो इसपर भी बल दिया।

 

 

हर जगहों पर संबोधन में वे महिलाओं को प्राथमिकता देने पर जोर देते रहे। यहां तक कि राज्य के थानों में महिला मुंशी का प्रस्ताव भी पूर्व डीजीपी डीके पांडेय का ही था। आज वही डीजीपी अपने ही घर में मात खा गए और दहेज प्रताडऩा के आरोपित बन गए।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »