शक्ति मंदिर के पुजारी और कर्मचारी किए गए सम्मानित

AJ डेस्क: कोरोना काल मे धनबाद स्थित शक्ति मंदिर ने जरूरतमंदो के लिए लगातार भोजन वितरण का कार्यक्रम चलाता रहा। इस कार्यक्रम में सबसे खास बात यह रही कि जरूरतमन्दों में वितरण होने वाला सारा भोजन मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों के द्वारा ही ही तैयार किया जाता था। आज एक कार्यक्रम कर उन्ही पुजारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

 

 

मंदिर कमेटी के इस सम्मान कार्यक्रम में सम्मान पाने वालों में संतोष पांडेय, जमुना पांडे, सुधीर पांडे, जितेंदर मालाकार, सतेंद्र मालाकार, हरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, छोटू मालाकार, सुभाष कुमार, मालती, बालिका एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे। वहीं सम्मान करने वालों में मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एस पी सौंधी, उपाध्यक्ष राजीव सचदेवा, सोमनाथ पूर्थी, सचिव अरुण भंडारी, सह सचिव सुरेंद्र अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विपिन अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ठक्कर, अशोक, भसीन, राकेश आनंद, प्रबंधक ब्रजेश मिश्र और सह प्रबंधक गौरव अरोड़ा उपस्थित रहे।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »