सड़क हादसा में एक प्रवासी मजदूर की मौत, बंगाल जा रहे थे मजदूर

AJ डेस्क: झारखंड के रामगढ़ में सोमवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। प्रवासी मजदूरों को लेकर गुजरात से बंगाल जा रही एक बस घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक प्रवासी मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि हादसे में कई कामगार बुरी तरह घायल हो गए हैं।

 

 

जानकारी के जिले के दुलमी प्रखंड अंतर्गत रजरप्पा थाना क्षेत्र के गोला-चारु पथ घाटी में प्रवासी मजदूरों को लेकर गुजरात से बंगाल जा रही एक तेज रफ्तार बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। बस का आगे का एक टायर अचानक ब्लास्ट कर गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस पर सवार दर्जनों प्रवासी मजदूर घायल हो गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। सभी प्रवासी मजदूर बस पर सवार होकर गुजरात से पश्चिम बंगाल जा रहे थे।

 

 

बस पलटने की सूचना पाकर राहत व बचाव के लिए आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस से घायलों को बाहर निकलकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला व अन्य अस्पताल भि‍जवाया। मृतक प्रवासी मजदूर पश्चिम बंगाल निवासी 25 वर्षीय चंचल राय बताया जा रहा है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »