PM मोदी अचानक लद्दाख पहुंचे, घायल जवानों से भेंट की

AJ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अचानक लद्दाख दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी का ये दौरा अचानक था, जिससे हर कोई चौंक गया। पीएम मोदी की अघोषित यात्रा के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे उनके साथ हैं। इस दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीएम के साथ नहीं हैं।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को नीमू की फॉरवर्ड पोस्ट पर पहुंचे। यहां पर सीनियर अधिकारियों ने उन्हें मौके की जानकारी दी। पीएम मोदी ने सेना, वायुसेना के अफसरों से सीधे संवाद भी किया। पीएम मोदी लेह में भर्ती उन जवानों से मिलेंगे जो गलवान में हुई हिंसक झड़प में घायल हुए थे।

 

 

इससे पहले शुक्रवार को सिर्फ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेह जाना था, लेकिन गुरुवार को उनके कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। फिर तय हुआ था कि सिर्फ बिपिन रावत ही लेह जाएंगे।

 

 

गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के सैन्य कमांडर्स के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन ये बेनतीजा रही हैं।पूर्वी लद्दाख में अभी भी तनाव का माहौल है। वहीं चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच बीते कई दिनों से भारत ने बॉर्डर पर अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। भारत के लड़ाकू विमान सुखोई, मिग, अपाचे और चिनूक सीमा पर लगातार उड़ान भर रहे हैं।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »