रांची और जमशेदपुर में कोरोना संक्रमित 3 की मौत

AJ डेस्क: शनिवार को राज्‍य में कोरोना संक्रमित 3 लोगों की मौत हो गई। रांची में दो और जमशेदपुर में एक कोरोना मरीज ने जान गंवाई है।

 

 

शनिवार को राजधानी रांची में गंवाने वाले दोनों कोरोना मरीज रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती थे। दोनों की स्थिति काफी गंभीर थी। इसमें से एक खूंटी का रहने वाला था। वह हृदय रोग से पीड़ित था। वहीं शनिवार को जमशेदपुर में कोरोना से पहली मौत हुई है। वह टाटा मेडिकल हॉस्पिटल, टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती था। मृतक सोनारी के खूंटाडीह का रहने वाला था। 71 वर्षीय यह व्यक्ति कोरोना के साथ कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित था। मृतक इंटक नेता भी था। कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं थी।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »