तोपचांची में पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार 17 लाख की लूट

AJ डेस्क: कोयलांचल धनबाद में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तोपचांची थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मार कर अपराधियों ने 17 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। जबकि घायल पेट्रोल पंप कर्मी को इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच में भर्ती किया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार मामला तोपचांची थाना क्षेत्र के कबीरडीह के पास की है। बताया जा रहा है कि रिलायंस पेट्रोल पंप का एक कर्मी पंप का रुपया लेकर बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराने जा रहा था। जिस दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला बोल दिया। पंप कर्मी को गोली मार दी और सारा रुपया लूटकर फरार मौके से फरार हो गए। पंप कर्मी को गोली पैर में लगी है। जिससे कर्मी की जान बच गई। लेकिन वह बुरी तरह से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप कर्मी के पास करीब 17 लाख रुपया था। जिसे बैंक में जमा कराने जा रहा था। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »