जे पी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने दो महिलाओं का सफलतापूर्वक किया ‘हिप रिप्लेसमेंट’

AJ डेस्क: धनबाद का जेपी हॉस्पिटल मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। लगातार ऐसे-ऐसे मरीजों का सफल इलाज किया जा रहा है जिसे किसी चमत्कार से कम नही कहा जा सकता। इस बार अस्पताल के कुशल चिकित्सकों ने दो महिलाओं का हिप रिप्लेसमेंट कर उन्हें नया जीवन दिया है। बात दें कि इससे पूर्व जेपी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक प्रीमेच्योर शिशु का सुरक्षित जन्म करा कर न सिर्फ शिशु को बल्कि उसकी माँ को भी एक नई जिंदगी दिया था।

 

 

 

धनबाद के बलियापुर बाईपास रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के हड्डी रोग विशेषज्ञ की टीम ने मधुपुर की सुमित्रा देवी और पूर्वी टुंडी की जूईदा देवी का हिप रिप्लेसमेंट कर दोनों महिलाओं को जीवन देने का काम किया है। मधुपुर की 25 वर्षीय सुमित्रा देवी एक घरेलू महिला हैं। वह 5 सालों से घुटने के दर्द से परेशान थी। चलने फिरने में उन्हें काफी तकलीफ होती थी। जिसके बाद जेपी हॉस्पिटल के कुशल चिकित्सकों के जांच के बाद पता चला कि सुमित्रा देवी के हिप की हड्डी में खराबी है, इसलिए बिना बदले कोई उपचार नहीं है।

 

 

इस संबंध में सुमित्रा देवी ने बताया कि पिछले 5 सालों से घुटने के दर्द से काफी परेशान रहती थी। घर का काम करने में काफी परेशानी होती थी। हालात इतने बिगड़ गए थे कि चलना-फिरना, उठना-बैठना यहां तक की रोजमर्रा के काम करना तक मुश्किल हो गया था। ऐसी स्थिति में जेपी हॉस्पिटल के बारे में पता चला और यहां पर हिप रिप्लेसमेंट कराया। अभी काफी आराम मिल रहा है।

 

 

वहीं पूर्वी टुंडी की 57 वर्षीय जुईदा देवी ने बताया की पिछले 8 वर्षों से घुटने के दर्द से वे काफी परेशान रहती थी। दर्द से परेशान होकर पिछले 8 वर्षों से इलाज करवा रही थी। 8 वर्षों तक जिंदगी मुश्किलों से भरी थी। चलने-फिरने में परेशानी, रोजमर्रा के काम के लिए दूसरों पर निर्भरता और हर समय घुटनों में रहने वाली दर्द से परेशान थी। उन्होंने कहा कि जेपी हॉस्पिटल में हिप रिप्लेसमेंट करने के बाद अभी काफी आराम मिल रहा है।

 

 

इस मौके पर जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानंद मंडल, चेयरमैन प्रदीप मंडल, डॉक्टर किमी मंडल, धनंजय कुमार, प्रवीण मंडल, अजय कुमार, राधेश्याम गोप, विनय महतो, सतीश वर्णवाल, धन्नो मुखर्जी, विकास मोदक, विवेक शर्मा और काशी नाथ महतो का इस सफल इलाज में सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »