दो महीने से लापता व्यक्ति का कंकाल दो सौ फीट गहरी बंद खदान में मिला

AJ डेस्क: जमीन से करीब 2 सौ फीट नीचे बंद कोयले की खदान में एक नरकंकाल मिलने से मंगलवार को सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उस इंसानी कंकाल को जप्त कर लिया है और मामले की तहकीकात कर रही है। मामला झारखंड के धनबाद का है।

 

 

जानकारी के अनुसार भौरा ओपी क्षेत्र के 19 नम्बर के आगे एक बंद पड़ी आउटसोर्सिंग कोयला खदान में मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने एक नरकंकाल पड़ा देखा। जिसके बाद यह खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैली और देखते ही देखते वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह कंकाल वहीं के रहने वाले जगन्नाथ महतो का है। इस कंकाल की पहचान वहां पड़े गमछा और कुछ सामानों को देख कर जगन्नाथ महतो के बेटे रोहित महतो ने की है।

 

 

रोहित महतो ने बताया कि उसके पिता जगन्नाथ महतो पिछले दो महीने से घर से लापता है। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय थाने में भी की है। लेकिन उनका अबतक कोई पता नही लग सका है। उसने कंकाल के पास पड़े गमच्छे और कुछ सामानों को देख कर यह उम्मीद जताई है कि यह कंकाल उसके पिता का ही हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »