‘मैं विकास दुबे कानपुर वाला’ MP के उज्जैन से गिरफ्तार

AJ डेस्क: कानपुर मुठभेड़ का मास्टरमाइंड और बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे गिरफ्तार हो गया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। विकास के सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। विकास को अंतिम बार फरीदाबाद में देखा गया था जिसके बाद पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मध्य प्रदेश के हाथ यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। इससे पहले आज यूपी पुलिस ने विकास के दो और सहयोगियों को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने बताया कि प्रशांत मिश्रा पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था।

 

 

सोच समझकर किया सरेंडर!

सूत्रों का कहना है कि विकास दुबे ने सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि विकास ने काफी सोच-समझकर अपने सरेंडर का प्लान तैयार किया। उसे पता है कि पुलिस उसके साथियों को मुठभेड़ में मार रही है। ऐसे में उसका भी एनकाउंटर किया जा सकता है। इसलिए उसने अपने सरेंडर के लिए मंदिर जैसी जगह को चुना। विकास को पता था कि पुलिस मंदिर जैसी जगह पर गोली नहीं चलाएगी। मंदिर परिसर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। विकास की गिरफ्तारी के दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। विकास की गिरफ्तारी के समय वहां स्थानीय मीडिया कर्मियों भी मौजूद थे। इनमें से कई ने उसकी तस्वीरें लीं।

 

 

पुलिस पर सवाल खड़े हुए-

विकास की इस गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े किए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की करीब 60 टीमें विकास को ढूंढ रही थीं लेकिन वह सभी को छकाते हुए मध्य प्रदेश के उज्जैन तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि विकास ग्वालियर से फरीदाबाद और फिर उज्जैन पहुंचा लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लग पाई। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि विकास अपने साथ कई हथियार लेकर यात्रा कर रहा था लेकिन उसके पास से कोई हथियार जब्त नहीं हुआ है। सवाल है कि यूपी पुलिस अगर इतनी अलर्ट थी तो वह यूपी की सीमा और चेकपोस्ट पार कैसे कर गया।

 

 

वहीं इस कार्रवाई पर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्‍जैन पुल‍िस को बधाई दी है। साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है।

 

 

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को जानकारी दी कि महाकाल मंदिर से कुख्‍यात विकास दुबे को पकड़ लिया गया है। मध्य प्रदेश के हाथ यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। तुरंत बाद सीएम योगी ने विकास दुबे गिरफ्तारी पर गृह विभाग और पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »