रामगढ़ चुटुपाली घाटी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक जख्मी

AJ डेस्क: रामगढ़ चटूपालु घाटी में गुरुवार को आर्मी का एक टेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक आर्मी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद आर्मी जवानों ने तत्काल वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल जवान को तत्काल आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा मृत आर्मी जवान के शव को आर्मी कैंप में ले जाया गया। यह जवान गाड़ी का चालक था।

 

 

हादसे की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी विद्याशंकर ने बताया कि रांची की ओर से रामगढ़ की तरफ आ रही आर्मी की हैवी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। तत्काल वहां पर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। खाई में गिरी गाड़ी को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक मृत और घायल आर्मी जवान के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »