दुनिया के सातवें अमीर बने मुकेश अंबानी
AJ डेस्क: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुंकेश अंबानी रोजाना एक नया रिकॉर्ड बना रहे है। प्रसिद्ध निवेशक वॉरेन बफे, गूगल के लैरी पेज और सर्जी ब्रिन को पीछे छोड़ते हुए मुकेश अंबानी अब दुनिया के सातवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
फोर्ब्स के मुताबिक अब मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 70.10 अरब डॉलर हो गई है। जिसके बाद उन्होंने सबको पीछे छोड़ और दुनिया के सातवें सबसे अमीर शख्स बन गए। 20 जून को अंबानी फोर्ब्स की लिस्ट में नौवें स्थान पर थे। पिछले 20 दिनों में मुकेश अंबानी की संपत्ति 5.4 अरब डॉलर बढ़ गई है। जिसकी वजह से मुकेश अंबानी नौवें से सातवें स्थान पर आ गए हैं।
आपको बता दें कि ये आंकड़े फोर्ब्स के रियल टाइम के हैं। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी देता है, दुनिया भर के अलग-अलग शेयर बाजारों को खुलने के पांच मिनट बाद यह इंडेक्स अपडेट होता है।
दुनिया के टॉप-10 अमीर शख्स-
1- बिल गेट्स, संपत्ति- 110.70 अरब डॉलर
2- बर्नार्ड ऑर्नोल्ट फैमिली, संपत्ति- 108.8 अरब डॉलर
3- मार्क जुकरबर्ग, संपत्ति- 90 अरब डॉलर
4- जेफ बेजोस, संपत्ति- 88.2 अरब डॉलर
5- स्टीव बॉल्मर, संपत्ति- 74.5 अरब डॉलर
6- लैरी एलिसन, संपत्ति- 73.4 अरब डॉलर
7- मुकेश अंबानी, संपत्ति- 70.10 अरब डॉलर
8- वॉरेन बफेट, संपत्ति- 68.20 अरब डॉलर
9- लैरी पेज
10- सर्जी ब्रिन
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
