कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के वित्त मंत्री धनबाद में कार्यकर्ताओं से मिले

AJ डेस्क: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव रविवार को धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे। जहाँ धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वो यहाँ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए। जबकि उनके कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा कर रख डाला।

 

 

मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यहाँ पहुंचे थे। दरअसल वो यहाँ धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह और उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे। बात दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह की धर्म पत्नी का निधन हो गया था। मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव उनके इसी दुख में शामिल होने यहाँ पहुंचे थे। मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने मीडिया को अपने धनबाद आने के कारणों की जानकारी देते हुए कहा कि वो यहाँ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से दूरी बना कर एक-एक कार भेंट कर रहे है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। लेकिन उनके पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता के आने की खुशी में सोशल डिस्टेंसिंग को ताख पर रख कर भीड़ एकत्रित करते नजर आए।

 

 

जानकारी के अनुसार मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव धनबाद से बोकारो के लिए निकल गए। वो बोकारो के जैना मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रमुख कांग्रेस जनों से मुलाकात और बैठक कर वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ बोकारो उपचुनाव की संभावना है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »