VIDEO: सेना के जवान ने बर्फ का केक काटकर मनाया बर्थडे, लोग बोले- इंडियन आर्मी को सलाम

AJ डेस्क: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है जिसे लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में एक भारतीय सैनिक का जन्मदिन मनाया जा रहा है जिसमें जवान के साथी घेरा बनाकर ‘बर्फ केक’ काट रहे हैं और साथी जवान को उसके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 14-सेकंड की इस वीडियो क्लिप को रविवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीटर पर साझा किया और लोग जमकर इसे शेयर कर कमेंट कर रहे हैं।

 

 

सहवाग ने किया शेयर-

सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, ‘एक सैनिक अपने जन्मदिन का जश्न मना रहा है। स्नो केक (बर्फ का केक) की सुंदरता भूल जाओ, जो केवल एक सैनिक ही जानता है। इनके बलिदान को बताने के लिए कोई शब्‍द नहीं है जिस कि परिभाषित किया जा सके।’ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सहवाग द्वारा साझा किया यह वीडियो कुछ ही सेंकेंड के बाद वायरल हो गया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »