सूबे में कोरोना से 5 की मौत, अब तक 50 नए संक्रमित मरीज मिले

AJ डेस्क: झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। साथ ही अब यह खतरनाक होता जा रहा है। रविवार को भी राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में शाम तक 50 से अधिक नए संक्रमित की पहचान हो चुकी थी। इसकी संख्‍या और बढ़ने की संभावना है। साथ ही रविवार को भी अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।

 

 

आज रिम्‍स में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक हजारीबाग, एक धनबाद त‍था एक बिहार के गया का है। एक अन्‍य मरीज कोडरमा का है जिसे रविवार को ही राज अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। किडनी बीमारी से ग्रसित इस मरीज को रिम्‍स रेफर किया गया था जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं, जमशेदपुर में भी एक मरीज की मौत हो गई।

 

 

धनबाद के जिस मरीज की मौत हुई उसकी मां की भी मौत चार जुलाई को बोकारो के चास स्थित नीलम नर्सिंग होम में हो गई थी। उसके बाद शनिवार को उसके दो भाइयों की भी धनबाद में इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई थी। कोरोना संक्रमित तीसरे भाई को इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया था, जिसकी भी रविवार को मौत हो गई।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »