झारखण्ड की थर्ड टॉपर शाम्भवी पूर्व विधायक कुंती सिंह की है नतिनी, मेंशन में ख़ुशी का माहौल

AJ डेस्क: सीबीएसई 12वीं कला संकाय की परीक्षा में पूर्व झरिया विधायक कुंती सिंह की नातिन शांभवी ने झारखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शांभवी धनबाद के सरायढेला स्थित श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम की छात्रा है। शांभवी को सीबीएसई 12वीं में कुल 98 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है।

 

 

शांभवी श्री श्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम की निदेशिका व पूर्व विधायक कुंती सिंह की पुत्री किरण सिंह की सुपुत्री है। शांभवी के इस उपलब्धि पर आज पूरा सिंह मेंशन गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस दौरान शांभवी की नानी व पूर्व झरिया विधायक कुंती सिंह ने उसे मिटाई खिलाकर उसे बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

बात दें कि सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट सोमवार को जारी हुआ। जिसमें श्रीश्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम के छात्रों ने शत प्रतिशत परिणाम लाकर अपने विद्यालय का परचम लहरा दिया। साथ ही शांभवी ने आर्ट्स विषय में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यायल का गौरव बढ़ा दिया।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »