चाईबासा में नक्सली तांडव: बम से सड़क तोड़ा, दर्जनों वाहन और कार्यालय फूंक डाला

AJ डेस्क: झारखंड में माओवादियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। सोमवार को एक बार फिर माओवादियों ने कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा से मात्र 12 किलोमीटर दूर खूंटपानी प्रखंड के बरकेला जाने वाले रास्ते में बम विस्फोट कर सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बम विस्फोट में सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि इस विस्फोट के लिए नक्सलियों ने सिलेंडर बम का इस्तेमाल किया है।

 

 

दरअसल यह विस्फोट नक्सलियों ने सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन को रोकने के लिए किया गया। ताकि पुलिस उन माओवादियों के पीछा न कर सके, जिन्होंने कल यानि मंगलवार को कोल्हान वन प्रमंडल के सायतवा वन विभाग कार्यालय में तांडव मचाया था।

 

 

बात दें कि चाईबासा जिला मुख्यालय से महज 12 किमी दूर मुफ्फसिल थाना के बरकेला में पिछली रात माओवादियों ने कोल्हान वन प्रमंडल के सायतवा वन प्रक्षेत्र के कार्यालय, गार्ड आवास और फारेस्ट गेस्ट हाउस को बम लगाकर उडा दिया था। माओवादियों ने रात भर वन विभाग परिसर में तांडव मचाया। जमकर आगजनी कर करीब एक दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। आगजनी और विस्फोट के लिए माओवादियों ने वन कर्मियों के आवास में रखे गैस सिलिंडर का उपयोग किया था।

 

 

घटना को अंजाम देने से पहले माओवादियों ने वन कर्मियों के परिजनों जिसमें महिला, पुरूष और बच्चे शामिल थे, सभी को बंधक बना कर घटना स्थल से दूर एक जगह रखा गया। इस दौरान वन कर्मियों की पिटाई भी की गई और यह चेतावनी दी गई कि दुबारा यहां वन विभाग का कोई कार्यालय नहीं खुलना चाहिए। नक्सलियों द्वारा अंजाम दी गई इस घटना में सायतवा वन प्रक्षेत्र का पूरा कार्यालय नष्ट हो गया। सभी वन कर्मी और उनके परिवार काफी दहशत में हैं।

 

 

प्रत्यक्षदर्शी वन कर्मियों के अनुसार, माओवादी घातक हथियारों से लैस करीब 100 की संख्या में थे। सभी अलग-अलग ग्रुप में थे। उन्हें बंधक बनाने वाले ग्रुप में 12-15 नक्सली थे। यही नही ऑफिस के सरकारी कागजात जिस कमरे के अंदर रखे गए थे उस कार्यालय को भी नक्सलियों द्वारा आग में झोंक दिया गया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »