जमीन खुदाई में मिले गगरे से निकला दो सौ चांदी का सिक्का

AJ डेस्क: झारखंड स्थित पलामू जिला के पांकी प्रखंड अंतर्गत नवडीहा गांव के भलही में खुदाई के दौरान धातु के घड़े में भरे लगभग 200 चांदी सिक्के मिले हैं। सभी सिक्के मुगलकाल के बताए जा रहे हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार बचन बैठा के खेतों के समतलीकरण के लिए जेसीबी से खुदाई की गई थी। इसी दौरान धातु की गगरी निकलने की बात कही जा रही है। खुदाई मे निकली यह गगरी किसी ठोस धातु की नक्काशीदार है।

 

 

 

खुदाई के वक्त किसी को इस बारे मे पता नहीं चल सका। बारिश से धुलने के बाद नवडीहा के जहीर मियां के बैटे सलीम मियां को यह गगरी हाथ लगी। सलीम इस गगरी को घर लाकर खोलकर देखा तो उसमे चांदी के सिक्के पाए गए। इससे गिनने के लिए वह जमीन पर बिखेर दिया। इसमे लगभग 200 से अधिक सिक्के थे।

 

 

 

 

भाईयों मे इसके बंटवारे को लेकर विवाद भी हुआ और मामला थाना पहुंचा। सलीम मियां ने 102 सिक्कों को पांकी पुलिस को सौंप दिया। शेष बचे सिक्कों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। विदित हो कि आसपास के खेतों में भी कई बार हल जोतने के क्रम मे चांदी के सिक्के मिले हैं।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »