भाजपा सांसद निशिकांत और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

AJ डेस्क: झारखंड के गोड्डा लोकसभा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार देवघर नगर थाना में सांसद निशिकांत दुबे व उनकी पत्नी अनामिका गौतम के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी देवघर के स्थानीय निवासी विष्णुकांत झा के लिखित शिकायत पर नगर थाना में दर्ज किया गया है। एफआईआर में गोड्डा लोकसभा के सांसद निशिकांत दुबे व उनकी पत्नी अनामिका गौतम पर सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़, जालसाजी एवं साजिश का आरोप लगाया गया है।

 

 

प्रथमिकी में शिकायतकर्ता विष्णुकांत झा ने सांसद निशिकांत दुबे पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार व देवघर सीओ के साथ मिलीभगत कर शपथ पत्र में छेड़छाड़ की और 20 करोड़ की जमीन मात्र 3 करोड़ में निबंधित करा लिया। इस बाबत श्री दुबे पर नगर थाना में कांड संख्या 343/20 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। इस कांड के अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 120(बी) व आइपीसी की धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

बता दे कि झारखंड हाई कोर्ट में राँची के स्थानीय निवासी राम अयोध्या शर्मा ने जनहित याचिका दायर कर अनामिका गौतम द्वारा खरीदी गयी जमीन का रजिस्ट्रेशन रद्द करने और जमाबंदी खारिज करने की मांग की है। पिटीशनर ने इस जमीन खरीद प्रकरण की जांच सक्षम एजेंसी से कराने की मांग भी की है। इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जमीन खरीद के दौरान हुए पैसों के लेनदेन पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »