CM हाउस के बाद ‘राज भवन’ पर कोरोना अटैक, 20 लोगों को लिया चपेट में

AJ डेस्क: बिहार में अब कोरोना बेलगाम हो चुका है। कोरोना के वायरस ने पटना स्थित सीएम हाउस के बाद अब राजभवन का रुख कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोरोना ने राजभवन में दस्तक देते हुए यहाँ सुरक्षा समेत अन्य विभागों से जुड़े करीब 20 लोगों को अपना शिकार बना लिया है। एक साथ इतने कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजभवन में हड़कंप मच गया है।

 

 

बात दें कि इससे पूर्व मंगलवार को कोरोना वायरस ने बिहार भाजपा मुख्यालय में भी अपने जड़े जमाई थी। यहाँ एक साथ 75 कार्यकर्ता और पदाधिकारी पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं बुधवार को ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल समेत उनकी पत्नी और मां भी इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं।

 

 

ज्ञात हो कि बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या जहां 18 हजार के पार हो चुकी है, वहीं डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने अब तक दम तोड़ दिया है। इस बीमारी ने कई वीआईपी लोगों को भी अपनी चपेट में लिया है। जिसमें सांसद से लेकर मंत्री-विधायक, डॉक्टर और आईएएस, आईपीएस अधिकारी तक शामिल हैं। साथ ही कोरोना से बीमार होने वाले कई लोगों ने जिंदगी की जंग भी जीती है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »