दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कहा- किसी निशिकांत ने परीक्षा नही दी, भाजपा ने पत्र को फर्जी बताया
AJ डेस्क: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की एमबीए की डिग्री को एक पत्र फर्जी करार देते हुए सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह पत्र दिल्ली विश्वविद्यालय का बताया जा रहा है। हालांकि भाजपा नेताओं ने वायरल हो रहे इस पत्र को ही फर्जी बात रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ताजा पत्र में दिल्ली यूनिवर्सिटी फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज के लेटर पैड पर झारखंड पुलिस को संबोधित करते हुए मजमून लिखा है।पत्र में लिखा गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय से 1993 में निशिकांत दुबे नाम के किसी भी व्यक्ति ने पार्ट टाइम एमबीए की डिग्री हासिल नहीं की है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस संबंध में झारखंड पुलिस को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

बता दें कि एम बी ए डिग्री को लेकर लंबे समय से झामुमो समेत अन्य दल सवाल उठाते हुए डिग्री को फर्जी बताते रहे हैं। झामुमो के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य 3 दिन पहले भी रांची में प्रेस कांफ्रेंस कर यह दोहराया था कि आरटीआइ के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार, निशिकांत दुबे की एमबीए की डिग्री फर्जी साबित हुई है। इस संबंध में देवघर में भी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। अभी तक निशिकांत दुबे की ओर से एमबीए की डिग्री को सही और प्रामाणिक बताया जाता रहा है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
