पूर्व विधायक अरूप की माता जी का कोलकत्ता में हुआ निधन

AJ डेस्क: निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी की माता जी अंजली चटर्जी (65) ने आज सुबह कोलकत्ता के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। आज शाम तक उनका पार्थिव शरीर निरसा आ जाएगा।

 

 

पूर्व विधायक अरूप चटर्जी की माता और स्व गुरुदास चटर्जी की पत्नी अंजली चटर्जी की पिछले दो महीने से तबियत खराब चल रही थी। वह कोलकत्ता के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज करा रही थीं। आज तड़के लगभग 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि आज शाम तक उनका पार्थिव शरीर निरसा पहुंचेगा। तत्पश्चात निरसा के भलजोरिया में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 

अंजली चटर्जी के निधन की खबर सुनते ही उनके चाहने वालों की भीड़ उनके आवास पर जमा होने लगी। शोक सवेंदना व्यक्त करते हुए लोग अरूप चटर्जी का ढांढस बढ़ा रहा हैं। कोयलांचल में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »