भारत रत्न जे आर डी टाटा की 116 वीं जयंती मनाई गई
AJ डेस्क: धनबाद स्थित झरिया डिवीजन ने बुधवार को बड़़े ही उल्लास के साथ भारत रत्न जेआरडी टाटा की 116वीं जयंती मनायी। इस अवसर पर जेनेरल मैनेजर ऑफिस में भारत रत्न जेआरडी टाटा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान डिवीजन के जीएम संजय रजोरिया ने मुख्य अतिथि के तौर पर वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जेआरडी टाटा को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सामाजिक दूरी के साथ-साथ कोविड- 19 से बचाव के लिए जारी सभी निर्देश का भी अनुपालन किया गया।
इस उपलक्ष्य पर टाटा स्टील के सभी कर्मचारियों के लिए वर्चुअल श्रद्धांजलि से लेकर अन्य प्रकार की ऑनलाइन गतिविधियां आयोजित करने की योजना बनायी गयी थी। जिसमें जेआरडी टाटा के जीवन पर पॉडकास्ट्स, स्कूली बच्चों के लिए दिलचस्प व ज्ञानवर्द्धक क्विज, लीडरशिप सत्र और वर्चुअल वॉकेथॉन जैसे इवेंट शामिल थे।
टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने द एनर्जी रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टेरी) के सहयोग से एक अंतर-जिला जेआरडी टाटा फन क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिसमें आठ स्कूलों ने हिस्सा लिया। झरिया डिवीजन के टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा, डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआई, डीएवी पब्लिक स्कूल, अलकुसा और टाटा डीएवी स्कूल, सिजुआ से 500 से अधिक विद्यार्थियों ने इस क्विज में हिस्सा लिया। अंतर-जिला क्विज प्रतियोगिता का आयोजन टाटा स्टील झरिया डिवीजन और टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के बीच किया गया। टाटा डीएवी स्कूल, घाटोटांड इस प्रथम ऑनलाइन क्विज का विजेता बना।
सभी प्रतिभागियों ने नए प्रारूप की सराहना की। उन्होंने बताया कि क्विज़ से उनका ज्ञान समृद्ध हुआ, क्योंकि इसमें जेआरडी टाटा के जीवन और भिन्न-भिन्न प्रकार के पक्षियों पर सवालों का दिलचस्प मिश्रण था।
इस अवसर पर देबाशीष बनर्जी चीफ (एचआरएम), सनक घोष चीफ (जामाडोबा ग्रुप), नरेंद्र कुमार गुप्ता चीफ (सिजुआ ग्रुप), संतोष महतो क्षेत्रीय सचिव (आरसीएमएस), एस एस ज़मा क्षेत्रीय अध्यक्ष (आरसीएमएस), तमाम अधिकारीगण एवं यूनियन प्रतिनिधि और डिवीजन के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
