तुपुदाना में एक ASI की नृशंस हत्या, शव को गहरी खदान में फेंका

AJ डेस्क: तुपुदाना में झारखंड पुलिस के एक जमादार कामेश्वर रविदास की हत्या कर दी गई है। कामेश्वर का शव तुपुदाना के पत्थर खदान से बरामद किया गया है। वो तुपुदाना ओपी में एएसआई के पद पर तैनात थे। हालांकि वर्तमान में उनका पदस्थापन रांची के रिम्स अस्पताल में था।

 

 

जानकारी के अनुसार कामेश्वर रविदास की हत्या पत्थर से कूच कर की गई है। उसके बाद उनके शव को 200 फीट गहरे खदान में फेंक दिया गया है। अपराधियों ने घटनास्थल पर पड़े खून के धब्बे को भी पानी से धोने का प्रयास किया है, ताकि हत्या के सबूत को मिटाया जा सके। राजधानी रांची में पुलिस वाले की हत्या से सनसनी फैली हुई है। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »