चर्चित कमला प्रकरण में विधायक ढुल्लू को हाई कोर्ट से मिली जमानत

AJ डेस्क: 11 मई 2020 से जेल में बंद बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को आज बड़ी राहत मिली है। दरअसल झारखंड हाई कोर्ट ने बाघमारा विधायक को 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। इसके बाद करीब 3 महीने से जेल में अपनी जिंदगी काट रहे विधायक की रिहाई के रास्ता साफ हो गया है।

 

 

बात दें कि विधायक ढुल्लू महतो ने 11 मई को रंगदारी के एक मामले में धनबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। जिसके बाद उन्हें इस मामले में कोर्ट से बेल मिल गई थी, लेकिन भाजपा नेत्री दुष्कर्म का प्रयास मामले में उन्हें जमानत नही मिल रही थी। लेकिन शुक्रवार को अंततः उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय से राहत मिल ही गई।

 

 

ज्ञात हो कि बाघमारा की ही एक भाजपा नेत्री ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर दुष्कर्म करने का प्रयास सहित कई संगीन आरोप लगा न्यायालय में न्याय के लिए गुहार लगाई थी। जिसके बाद हाईकोर्ट के ही आदेश पर विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ पुलिस ने 4 अक्टूबर 2019 को प्रथमिकी दर्ज किया था।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »