हजारीबाग नगर निगम कार्यालय में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें Video-

AJ डेस्क: हजारीबाग नगर निगम कार्यालय के तीसरे फ्लोर पर स्थित नए कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मेयर रौशनी तिर्की और नगर आयुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। अगर मामले में किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

फिलहाल आग लगने के कारण का पता नही चल पाया है। कर्मचारियों की माने तो एक धमाके के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग शॉर्टसर्किट की वजह से लगी होगी।

 

देखें Video-

 

वहीं निगम के तीसरे फ्लोर पर लगभग 45 लाख रुपए की लागत से नए कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण कुछ महीने पहले ही किया गया था। कॉन्फ्रेंस हॉल में वुडन वर्क किया गया था। आग में पूरा कॉन्फ्रेंस हॉल जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है, उसके बगल के कमरे में कुछ जरुरी दस्तावेज रखे गए थे। उस कमरे को भी आग से काफी क्षति पहुंची है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »