राज्य सभा सांसद अमर सिंह नहीं रहे, 6 महीने से सिंगापुर में चल रहा था इलाज

AJ डेस्क: राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। 64 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अमर सिंह पिछले 6 महीने से सिंगापुर अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और उसका इलाज चल रहा था।

 

 

कभी समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद खास रहे अमर सिंह पिछले काफी लंबे समय से बीमार जरूर थे, लेकिन अपने ट्वीट्स के जरिए सुर्खियों में बने रहते थे। अमर सिंह एक जमाने में समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े नेता मुलायम सिंह यादव के बेहद खास माने जाते थे। कहा तो ये तक जाता था कि अमर सिंह उत्तर प्रदेश के चाणक्य हैं। उन्हें सिर्फ समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि यूपी का सबसे बड़ा मैनेजमेंट गुरु कहा जाता था।

 

अपने आखिरी ट्वीट में अमर सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर को श्रद्धांजलि दी थी-

 

अमर सिंह मुलायम सिंह यादव के संपर्क में 90 के दशक में आए। देश में हर बड़े उद्योगपति से उनकी जानपहचान थी। मुलायम सिंह यादव को सीएम की कुर्सी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले अमर सिंह को सपा में कभी नंबर टू कहा जाता था। आप उनकी सियासत का रसूख सिर्फ इस बात से पता लगा सकते हैं कि उन्होंने अमिताभ बच्चन, जया बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों को सपा के झंडे के नीचे खड़ा कर दिया था।

 

 

अमर सिंह साल 1996 में एक हवाई यात्रा के दौरान मुलायम सिंह यादव से मिले थे। राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस मीटिंग के बाद से ही दोनों के बीच रिश्ते बने और देखते ही देखते वो मुलायम सिंह यादव के बेहद खास हो गए। मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर बैठा दिया। अमर सिंह का सपा में रसूख इस कदर बढ़ चुका था कि वो पार्टी के लिए न सिर्फ अहम फैसले लेते थे, बल्कि चुनाव में टिकट भी तय करने में बड़ी भूमिका निभाते थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »