UP की मंत्री कमला रानी का कोरोना से मौत, CM ने दी श्रद्धांजलि

AJ डेस्क: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना वायरस के कारण रविवार को लखनऊ में मृत्यु हो गई है। कमला रानी वरुण 18 जुलाई को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई थीं। वह लखनऊ में एक अस्पताल में इस घातक बीमारी से जूझ रही थीं और आज उनका निधन हो गया। कमला रानी का 62 साल की उम्र में निधन हुआ है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा, ‘कोविड-19 के चलते लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री  कमल रानी का निधन।’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वह तकनीकी शिक्षा मंत्री थीं। वरुण लोकसभा सांसद भी रही हैं।

 

 

कमला रानी का जन्म 3 मई 1958 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर किया। उनकी 25 मई 1975 को किशन लाल वरुण से शादी हुई। उनकी एक बेटी और एक बेटा है।

 

 

1989 से 1995 तक वह महानगर परिषद, कानपुर की सदस्य थीं। वह 1996 में 11वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं। 1996 से 1997 तक उन्होंने श्रम और कल्याण समिति और उद्योग समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1997 में महिला सशक्तिकरण पर समिति के सदस्य के रूप में काम किया। 1998 में वह दूसरी बार संसद के लिए चुनी गईं। 1998 से 1999 तक उन्होंने विभिन्न समितियों में आधिकारिक भाषा, श्रम और कल्याण संबंधी समिति और पर्यटन मंत्रालय की सलाहकार समिति सहित समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »