अभिनेता सुशांत प्रकरण: बिहार के CM सी बी आई को जाँच के लिए करेंगे अनुशंसा

AJ डेस्क: बिहार और मुम्बई पुलिस के बीच बढ़ रही तनातनी और इसके चलते उलझ चुकी जाँच के बीच आज बिहार के मुख्यमंत्री सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण की जाँच की अनुशंसा CBI को कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया इसकी पूरी संभावना है।

 

 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत अब साधारण घटना प्रतीत नही होती। बिहार पुलिस की तेजी से बढ़ रही जाँच और रोज नए तथ्य सामने लाए जाने से मुम्बई प्रशासन जिस तरह बौखला गयी है, यह कुछ और ही गम्भीर मसला होने का संकेत देता है। इधर मुम्बई और बिहार पुलिस अब आमने सामने आ चुकी है। बिहार पुलिस की जाँच की गति भी धीमी पड़ने लगी है।

 

 

यह सब देखते हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मामले की जाँच सी बी आई से कराने का अनुरोध किया। सूत्र बताते हैं कि आज ही सम्भवतः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सी बी आई को अनुशंसा कर भी देंगे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »