मुंबई में बिहार के IPS हैं हाउस अरेस्ट, क्वारें टाइन नहीं: DGP गुप्तेश्वर पांडे

AJ डेस्क: बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पटना के सिटी SP को मुंबई में क्वारें टाइन के आड़ में हाउस अरेस्ट किया गया है। यह पूरे आईपीएस सम्वर्ग के लिए शर्मनाक घटना है। श्री पांडे जिनकी छवि बेबाक बोलने की है ने कहा कि मुंबई में रोज सैकड़ों हवाई जहाज से हजारों यात्री पहुंचते हैं। BMC कितने को क्वारें टाइन में रखता है। BMC को अकेला यही आईपीएस ऑफिसर मिला था।

 

 

एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए श्री पांडे ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के एकाउंट में चार वर्षों में 55 करोड़ रूपये आए थे, उसमे से 53 करोड़ रूपये निकाले जा चुके हैं। यही नही पिछले एक वर्ष में सुशांत के एकाउंट में 17 करोड़ आए उसमे से 15 करोड़ की निकासी हो चुकी। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत ने कोई लग्जरी गाड़ी, जमीन, मकान भी नही खरीदा तो आखिर इतनी बड़ी राशि कहाँ गयी, क्या यह जाँच का विषय नही है।

 

 

DGP श्री पांडे ने कहा कि रात में ग्यारह बजे BMC वालों ने हमारे SP के हाथ में ठप्पा मार उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। क्या इससे एक IPS की छवि खराब नही होती। मुंबई की पुलिस एक तो जाँच में सहयोग नही कर रही थी उल्टे हमारे अधिकारी को हाउस अरेस्ट कर दिया। श्री पांडे ने कहा कि बिहार पुलिस के अधिकारियों को बुलाकर उन्हें चार लाइन की चिट्ठी थमा देते कि यह आपके अधिकार और कार्य क्षेत्र में नही आता। आप बोड़िया बिस्तर समेट कर वापस जाएँ।

 

 

श्री पांडे का कहना है कि हमे जो भी दस्तावेज चाहिए, हम लिखित मांगते हैं। मुम्बई पुलिस लिखित में क्यों नही कुछ भी देती। श्री पांडे ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण पर पूरे देश की जनता का नजर है। सभी देख और समझ रहे हैं कि मुंबई और बिहार पुलिस क्या कर रही है। अपने को बहुत काबिल, तेज तर्रार बोलने वाली पुलिस ने घटना के 50 दिन गुजर जाने के बाद भी क्या किया?

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »