हजारीबाग: सड़क दुर्घटना में पिता, पुत्री और पुत्र की मौत, महिला गम्भीर रूप से जख्मी

AJ डेस्क: झारखंड के हजारीबाग कटकमसांडी मुख्य मार्ग के छड़वा जलमा स्थित संत अंगेस्टइंन स्कूल के पास मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता पुत्री व पुत्र शामिल है। इसमें मृतक 35 वर्षीय सुदामा यादव, उसका 12 वर्षीय पुत्र सागर कुमार और 11 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी शामिल है। वहीं मृतक की पत्नी मीना देवी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। जिसका इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

 

 

घटना के संबंध में मृतक के भाई अनिल कुमार यादव ने बताया कि सुदामा यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 3 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन राखी का त्योहार मनाने ससुराल कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव गए हुए थे। 4 अगस्त मंगलवार को सुबह मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव कटकमसांडी के लखनु गावं लौट रहे थे। इसी दरमियान जलमा संत अगस्टिन स्कूल के समीप एक गाय दौड़ गयी। उसे बचाने के क्रम में एक ट्रक के चपेट में आने से दोनों बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। जबकि सुदामा यादव को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया था। लेकिन उसने रिम्स पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। तीनों शवों का पोस्टमार्टम हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया।

 

 

इस संबंध में इलाके के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी धर्मदेव राम ने कहा कि ट्रक को जप्त कर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। लिखित आवेदन के बाद मामला दर्ज किया जायेगा।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »