IPS विनय तिवारी क्वारें टाइन से मुक्त, मुंबई से लौटी बिहार पुलिस की टीम

AJ डेस्क: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की के मामले में जांच को लेकर मुंबई पहुंचे बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारंटीन से छोड़ दिया गया है। पटना पुलिस की सिफारिश पर बीएमसी ने 5 दिन की क्वारनटीन के बाद आईपीएस अफसर विनय तिवारी को छोड़ने का फैसला किया। यह फैसला रिटर्न टिकट दिखाने के बाद लिया गया।

 

 

विनय तिवारी को उस समय क्वारंटीन किया गया जब वो सुशांत केस को लेकर मुंबई में जांच कर रही बिहार पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, बीएमसी ने उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया। जिसके बाद मुंबई से लेकर बिहार तक काफी हंगामा देखने को मिला था। बाद में बिहार सरकार ने सुशांत केस को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया।

 

 

इस बीच मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत की वजह के साथ-साथ यह जानना भी जरूरी है कि आखिरकार बात क्या है, जिसे छिपाया जा रहा है।

 

 

पटना लौटी बिहार पुलिस-

वहीं मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम पटना लौट आई है। पटना पुलिस की टीम ने अपनी रिपोर्ट पटना के एसएसपी को सौप दी है। रिपोर्ट मे छानबीन के बारे में जानकारी दी गई हैं, खासकर रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार वालो के बारे में भी रिपोर्ट दी गई है। सूत्रों का दावा पुलिस को काफी ठोस सबूत हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि सुशांत रिया से परेशान था। इसके अलावा परिवारवालों के इस आरोपों में भी दम था कि रिया सुशांत को परिवार से दूर रखना चाहती थी।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »