झारखण्ड में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रहा, तीन की मौत, जेल में 73 पॉजिटिव मिले

AJ डेस्क: राज्य में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। राज्य के कोना-कोना में कोरोना का वायरस फैल गया है। यहां अब 12 दिनो मेें मरीज डबल हो रहे हैं। शनिवार को कोरोना संक्रमित तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें एक मौत रिम्स जबकि दो मौत टीएमएच में हुई है। रिम्स में दम तोड़ने वाले 68 साल के मरीज धनबाद के रहने वाले थे।

 

 

मरीज को 31 जुलाई को रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान इन्होंने शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया। मरीज पहले से हार्ट, सांस और किडनी में तकलीफ से जूझ रहे थे। वहीं पूर्वी सिंहभूम स्थित टीएमएच में इलाज के दौरान दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। दोनों ही मरीज जमशेदपुर के रहने वाले थे। मृतकों में एक मरीज की उम्र 71 जबकि दूसरे की उम्र 49 साल थी। राज्य में पिछले 24 घंटों में 678 पॉजिटिव मरीज मिले और जिसके बाद सूबे में संक्रमितों की संख्या 16542 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 821 लोग ठीक भी हुए।

 

 

झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार देश के 10 बड़े राज्यों से भी तेज है। देश के 10 बड़े राज्यों की आबादी पांच करोड़ से अधिक है। इनमें से छह राज्य यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में जून में जितने दिनों में केस डबल हो रहे थे, अब उससे कम वक्त में डबल हो रहे हैं। जबकि महाराष्ट, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक के डबल होने की रफ्तार घटी है। झारखंड में 30 जून को डबलिंग रेट 39.33 थी, जो अब 11.92 पर पहुंच गई है। यानि यहां मात्र 12 दिन में मरीजों की संख्या डबल हो रही है। शनिवार को रांची नगर निगम में एक अधिकारी सहित तीन कर्मी संक्रमित हो गये जबकि बिरसा मुंडा जेल में 73 पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की गयी है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »