मोहब्बत के शायर “राहत इंदौरी” का दिल का दौरा पड़ने से निधन

AJ डेस्क: मशहूर और हर दिल अज़ीज़ शायर राहत इंदौरी का न‍िधन हो गया है। आज सुबह ही उन्‍होंने ट्वीट कर कोरोना पॉज़िटिव होने की जानकारी दी थी। उनके न‍िधन से शायरी का समंदर शांत हो गया। मध्‍यप्रदेश के इंदौर में जन्‍मे राहत साहब एक शायद ही नहीं बल्कि एक पूरा विश्‍वविद्यालय थे। उनके निधन से उनके चाहने वालों में शोक व्‍याप्‍त हो गया है और सोशल मीडिया पर यूजर्स श्रद्धांजल‍ि दे रहे हैं।

 

 

राहत इंदौरी का जन्म इंदौर में 1 जनवरी 1950 में कपड़ा मिल के कर्मचारी रफ्तुल्लाह कुरैशी और मकबूल उन निशा बेगम के यहा हुआ था। वे उन दोनों की चौथी संतान हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नूतन स्कूल इंदौर में हुई। उन्होंने इस्लामिया करीमिया कॉलेज इंदौर से 1973 में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की और 1975 में बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से उर्दू साहित्य में एमए किया। 1985 में मध्य प्रदेश के मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय से उर्दू साहित्य में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »