इस्कॉन कुसुम विहार: ऑन लाइन जन्माष्टमी महोत्सव देख सकेंगे श्रद्धालु

AJ डेस्क: ISKCON धनबाद, कुसुम विहार में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार भक्तों को आश्रम आने पर रोक रहेगी लेकिन भगवान के भक्त ऑनलाइन अपने भगवान का दर्शन जरूर कर सकेंगे।

 

 

इस संबंध में प्रबंधक सुंदर गोविंद दास ने अनल ज्योति को बताया कि जन्माष्टमी के मौके पर आश्रम निवासियों के द्वारा ही इस बार भगवान की सेवा अर्चना की जाएगी। कोरोना को देखते हुए भक्तों को आश्रम में आने पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि भक्त इस दौरान ISKCON DHANBAD (GBC AUTHORISED) FACEBOOK एवं Youtube पर ऑनलाइन भगवान के दर्शन कर सकते है।

 

 

उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि जन्मोत्सव कार्यक्रम संध्या 7 से रात्रि 12 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में भगवान को 56 भोग परोसा जाएगा एवं 108 कलश से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में ISKCON धनबाद द्वारा मंगल आरती, दर्शन आरती, संध्या आरती, मंगल अभिषेक एवं महा आरती का भी आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »