MPL का मुख्य गेट बना रणक्षेत्र, दो गुटों में जमकर मारपीट, पुलिस ने लाठी भी भांजा

AJ डेस्क: धनबाद का एक कोना मंगलवार को एक बार पुनः रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। वर्चस्व कि होड़ में लोग एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गए। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडो का प्रयोग किया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आलम यह था कि घायल इंसान जमीन पर पड़े कराह रहे थे और उनके खून पानी की तरह धरती पर बह रहा था। मामला धनबाद के निरसा का है।

 

 

जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित एक कार्यक्रम के तहत मासस कार्यकर्ता एमपीएल के मुख्य द्वार पर जमा होकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान एक गुट जो भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे है मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों गुट में किसी बात को लेकर बहस होने लगी। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गया। इसके बाद तो एमपीएल का मुख्य द्वार एक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। वर्चस्व के दीवाने लोग एक दूसरे पर लाठियां बरसा रहे थे। उनके सामने मोटरसाइकिल, वाहन जो भी आ रहा था, उसे क्षतिग्रस्त कर आगे बढ़ जा रहे थे। इस दौरान कई लोग बुरी तरह घायल होकर वहीं जमीन पर गिर गए। उनके शरीर से खून पानी की तरह बह रहा था। लेकिन उन्हें बचाने वाला कोई नही था। उनके अपने भी जान बचा कर मौके से भाग रहे थे।

 

 

इसके बाद घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे निरसा एसडीपीओ विजय कुमार और निरसा सीओ एमएन मंसूरी ने तत्काल लाठीचार्ज का आदेश देकर भीड़ को तीतर-बितर कराया और क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। जिसके बाद स्थिति काबू में आई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर घायल अवस्था मे गिरे लोगों को उठा कर अस्पताल भिजवाया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस एमपीएल गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »