बिहार में बाढ़: 16 जिला के 75 लाख लोग कर रहे त्राहि त्राहि

AJ डेस्क: बिहार बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा है, आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी के मुताबिक राज्य के सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण बाढ़ से प्रभावित हैं। पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले की आबादी भी बाढ़ से प्रभावित हुई है। इन जिलों के 126 प्रखंडों के 1260 पंचायतों में 75 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

 

 

बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1204 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है।दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों की 220 पंचायतें बाढ से प्रभावित हुई हैं। बिहार के बाढ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमों की तैनाती की गयी है।

 

 

बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कोशी, गंगा नदियों के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आयी है।जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती नदी सीतामढी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, बूढी गंडक नदी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं खगडिया में, कमला बलान नदी मधुबनी में, गंगा नदी भागलपुर में मंगलवार को खतरे के निशान से उपर बह रही है।

 

 

जल संसाधन विभाग के अनुसार विभाग के अंतर्गत सभी बाढ सुरक्षात्मक बांध सुरक्षित हैं। बिहार में बाढ़ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक दस लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार तथा सारण एवं सिवान में दो-दो व्यक्ति की मौत हो चकी है। बिहार में बाढ़ से अबतक 23 लोगों की मौत चुकी है। दरभंगा जिले में सबसे अधिक नौ लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार तथा सारण एवं सिवान में दो-दो लोगों की मौत हो चुकी है ।
 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »