पांच वर्षों से खाकी का धौंस दिखा वसूली करने वाला फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार

AJ डेस्क: राजधानी रांची में एक फर्जी पुलिस वाला गिरफ्तार किया गया है। जगन्नाथपुर थाना इलाके में लगातार 5 सालों से फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले मनीष कुमार सिंह को पुलिस ने वसूली करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह शख्स लगभग 5 सालों से एएसआई रैंक का तमगा लगा कर वसूली करता था। हालांकि मामले को लेकर पुलिस को पहले से सूचना थी। लेकिन पुलिस से छुप कर यह शातिर अपराधी अवैध वसूली का काम करता था। पर पुलिस ने आज उस वक्त फर्जी पुलिस वाले को पकड़ा जब वह एक फर्नीचर दुकान में वसूली कर रहा था।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »