अभिनेता सुशांत प्रकरण: ED की जाँच में खुलासा, एकाउंट से निकाली गयी बड़ी रकम
AJ डेस्क: सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नई जानकारियां सामने आ रही हैं। इस केस की जांच कर रहे प्रवर्तन निर्दशालय से जुड़े सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह के खाते से बड़ी रकम निकाली गई है। रकम निकालने वाला रिया का करीबी बताया जाता है।
ईडी के सूत्रों का दावा सुशांत के बैंक खाते से एटीएम के जरिए 14 नवंबर 2019 की रात 8:33 मिनट से 8:48 तक दो लाख रुपए 20-20 हजार रुपए कर के निकाले गए थे। उसके अगले ही दिन फिर सुशांत के नाम पर खातों में से 5 लाख रुपए की राशि निकली गई थी। इस 5 लाख रुपए की रकम खाते में सुशांत के नाम पर सेल्फ विड्रॉल दिखाई गई थी।
सूत्रों का दावा की जांच के दौरान पता चला कि यह पैसा बैंक से सैमुअल मिरांडा लेने गया था। सैमुअल मिरांडा का नाम ईडी की एफआई आर में भी दर्ज है। बता दें सैमुअल मिरांडा सुशांत का हाउस मैनेजर था और उसे रिया का करीबी भी बताया जाता है।
इधर ईडी की जांच में यह साबित हो चुका है कि सुशांत सिंह राजपूत के खाते से 15 करोड़ रुपए निकाल गए थे। अब ईडी इस बात की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है कि यह रकम किसके खाते में जमा हुई ।
जानकारी के अनुसार सुशांत के कई खातों से नेट बैंकिग और डेबट कार्ड से हुए ट्रांजेक्शन की जांच जारी है। इस निकासी से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि पैसा कहां गया और इसके पीछे मकसद क्या था।
ईडी की जांच से यह भी पता चहा है कि सुशांत ने 2.7 करोड़ रुपए का टैक्स भरा था। इसमें जिएसटी भी शामिल था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि वह अकस्र जरूरतमंद करीबियों का भुकतान करने के लिए तैयार रहते थे।
इसके साथ ईडी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि सुशांत रिया और उनके भाई शोविक के सात बिजनेस में कैसे जुड़े। वहीं गुरुवार को सेलिब्रिटी टैलेंट मैनेजर जयंती साहा से करीब 11 घंटे पूछताछ की गई, जिन्होंने 2019 से अपनी एजेंसी और सुशांत के बीच का लेनदेन संभाला था।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे के एक बैंक खाते में 17 करोड़ रुपए थे, जिसमें से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी की गई। उन्होंने रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक और दो मैनेजर सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी का नाम एफआईआर में दर्ज कराया था।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
