चुनावी कुश्ती शुरू: RJD से निकाले गए 3 में से 2 विधायक JDU में शामिल

AJ डेस्क: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले ही राज्य में सियासी घमासान तेज हो गया है। एक दिन पहले ही आरजेडी से निकाले गए तीन विधायकों में दो ने आज जेडीयू का दामन थाम लिया। जिन दो विधायकों ने जेडीयू का दामन थामा उनमें प्रेमा चौधरी, महेश्वर यादव शामिल हैं। दिल्ली में होने की वजह से विधायक फराज फातमी आज JDU में शामिल नही हो सके। वहीं आरजेडी को एक और झटका लगा है। सासाराम से आरजेडी के विधायक अशोक कुमार भी नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हो गए।

 

 

इस मौके पर महेश्वर यादव ने कहा कि आरजेडी ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। वहां गरीबों के विकास तक के लिए कुछ नहीं सोचा जाता है। मैं नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रेरित होकर जेडीयू में आया हूं। आरजेडी परिवार की पार्टी है, वहां उद्योगपतियों को राज्यसभा भेजा जाता है। वहीं, प्रेमा चौधरी ने कहा कि आरजेडी में महिलाओं और दलितों के लिए कोई जगह नहीं है।

 

 

जेडीयू में शामिल हुए महेश्वर प्रसाद यादव मुजफ्फरपुर के गायघाट से विधायक हैं। बिहार की महागठबंधन सरकार गिरने के बाद से ही वो RJD के लिए सिरदर्द बने हुए थे। महेश्वर लगातार नीतीश कुमार की नीतियों की तारीफ कर रहे थे। इसी की वजह से आरजेडी ने उन्हें निष्काषित कर दिया। वहीं, सासाराम से विधायक अशोक कुमार भी राष्ट्रीय जनता दल का दामन छोड़कर नीतीश कुमार के खेमे में आ गए हैं।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »