बाइक सवार हत्यारों ने दिन दहाड़े व्यस्तम क्षेत्र में भाजपा नेता की हत्या कर दी (देखें लाइव वीडियो)

AJ डेस्क: धनबाद विधायक राज सिन्हा के नजदीकी व भाजपा के केंदुआ मंडल उपाध्यक्ष सतीश सिंह को दो अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े सड़क के बीचों-बीच गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों भाजपा नेता को काफी नजदीक से एक गोली उनके सीधे सिर में मारी जिससे भाजपा नेता सतीश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।

 

 

इस वारदात का पूरा दृश्य सड़क किनारे एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है की विकास सिंह पैदल सड़क के किनारे फोन पर बात करते हुए चले जा रहे है। इसी बीच उनके पीछे से एक युवक काले रंग की मोटरसाइकिल चला कर आता है, जबकि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा दूसरा शख्स जिसने सफेद शर्ट, काली टोपी और चेहरे पर सफेद कपड़ा बांध रखा है ये सतीश सिंह के नजदीक पहुंचते हैं। सतीश सिंह उन शख्स की तरफ देखते है। माजरा कुछ समझ मे आता इससे पहले मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा शख्स रिवाल्वर निकालता है और सतीश सिंह के सिर पर फायर कर देता है। गोली लगने से सतीश सिंह वहीं गिर पड़ते है। जबकि मोटरसाइकिल सवार वहाँ से भाग निकलते है।

 

देखें Video-

 

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे केंदुआ के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सतीश सिंह एक बोलेरो गाड़ी से मटकुरिया मुख्य सड़क पर उतरे और फोन पर किसी से बात करते हुए पैदल ही विकास नगर की ओर जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो लोग उनके पास पहुंचे। अचानक बाइक पर पीछे बैठा शख्स गन निकाल कर सतीश सिंह के सीधे सिर पर गोली मार कर वहाँ से विकास नगर के रास्ते फरार हो गए। जबकि सिर पर गोली लगने की वजह से विकास सिंह वहीं सड़क के किनारे गिर पड़ते है। स्थानीय लोगों की मदद से विकास सिंह को पीएमसीएच ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

भाजपा नेता सतीश सिंह का फाइल फोटो

घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाला मामले की तफ्तीश में जुटी है। बताया जाता है कि मृत भाजपा नेता सतीश सिंह कोयला कारोबार और ठेकेदारी के धंदे से भी जुड़े हुए थे।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »