राशि के अभाव में एडमिशन नहीं करा पाने वाली 2nd टॉपर छात्रा का ‘रागिनी’ ने 11 वीं में नाम लिखवाया

AJ डेस्क: एक बार फिर भाजपा नेत्री व पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी का सामाजिक रूप सामने आया है। दरअसल पैसे के अभाव में 11वीं में नामांकन कराने में असमर्थ झारखंड की 2nd टॉपर छात्रा पूनम कुमारी का न सिर्फ 11वीं में नामांकन करवाया बल्कि उसे मिठाई खिलाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

 

 

जानकारी के अनुसार सीबीएसई 10वीं में झारखंड की 2nd टॉपर रही धनबाद स्थित टाटा डीएवी की छात्रा 11वीं में बस इस लिए अपना नामांकन नही करा पा रही थी क्योंकि उसके पास स्कूल में जमा करने के लिए पैसे नही थे। जिससे इस मेधावी छात्रा का भविष्य पर ग्रहण लगता नजर आ रहा था। बताया जाता है कि इस मेधावी छात्रा के पिता एक दिहाड़ी मजदूर है। उन्होंने किसी तरह अपनी इस मेधावी बेटी को तो दसवीं तक पढ़ा दिया, लेकिन आगे की उसकी पढ़ाई के लिए उनके पास पैसों की कमी हो गई थी।

 

 

इसके बाद इसकी जानकारी भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को मिली। जिसके बाद भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने खुद मेधावी छात्रा पूनम से मुलाकात कर न सिर्फ उसका 11वीं में नामांकन कराया, बल्कि उसे फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उसे मिठाई खिलाई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »